Skip to main content

Posts

Showing posts from September, 2019

जाने जिओ फाइबर ऑफर को

जिओ लेकर आया है धमाकेदार जिओ फाइबर ऑफर क्या है इसमें खास जानते हैं जिओ फाइबर में अभी दो प्लान लांच किया है सबसे सस्ता प्लान  700 रूपये महीने का है जिसमे आपको मिलेगा १०० MBPS  स्पीड का इंटरनेट कनेक्शन और दूसरा प्लान है 10000  रूपये महीने का जिसमे १ GB  स्पीड का इंटरनेट कनेक्शन मिलेगा और साथ  ढेर सारा एक्स्ट्रा फैसिलिटी जैसे की टीवी देखने के लिए सेटअप बॉक्स , 4 k  टीवी, फिक्स्ड लैंड लाइन का फ़ोन , और IOT  सर्विसेज , कुल  मिलाके ये  ग्राहकों के लिए फायदे का सौदा होगा  ढेर साऱी  फिल्मे देखिये और सबसे मजेदार होगा फर्स्ट दे फर्स्ट शो यानि नई फिल्म देखने के लिए आपको सिनेमा हॉल नहीं जाना पड़ेगा घर पर ही नई फिल्म को पहले दिन ही देख पाएंगे आप | फ़िलहाल झारखण्ड में जिओ की सुविधा सिर्फ जमेशदपुर में है धीरे धीरे बाकि शहर में भी ये आ जायेगा | जिओ कनेक्शन लेने के लिए आपको 2500 रुपया देना होगा और फिर  मासिक रेंट |  तो बस इंतज़ार कीजिये जिओ फाइबर के आपके शहर में आने का और आते ही कनेक्शन के लिए  अप्लाई कीजिये | 

साइबर ठगी से कैसे बचे

आजकल साइबर ठगी का मामला  प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है  लोग जागरूक न होने से साइबर ठग आपको चुना लगा जाते है आइये कुछ सावधानियां बरते और अपने आप को नुकसान होने से बचाये 1. कभी भी किसी भी फ़ोन करने वाले को अपना बैंक खाते  की जानकारी न दे | बेशक वो अपने आप को बैंक का कर्मचारी  ही क्यों न बता रहा हो , या अनजान आदमी ये कह रहा हो की गलती से उसने आपके फ़ोन का नंबर अपने किसी जगह भर दिया था और आपके पास उसका OTP  आ गया है वो आप उसको दे  | २. सोशल मीडिया ,  अन्य वेबसाइट , दुकान , होटल , मॉल इत्यादि  में | किसी भी तरह जी निजी जानकारी को सार्जनिक न करे , जैसे की मोबाइल नंबर , जन्म तिथि, अपना पता , परिवार की जानकारी ३. मोबाइल पर ऐसे आप को डाउनलोड न करें जिसकी आपको जाएदा जानकारी न हो या आप जो आपकी निजी जानकारी के लिए आपसे अनुमति मांगती हो 4 .  सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से निजी जानकारी साझा ना करें ,  मित्र बनाने में सावधानी बरते | 5 . ऐसे  फ़ोन या ईमेल के प्रलोभन में ना आये जो आपको फायदा की बात करे मसलन लाटरी , इन्शुरन्स सरेंडर , मित्रत्रा...

कही आप भी तो नहीं आ रहे मल्टी लेवल मार्केटिंग के झांसे में

आजकल कई लोग आपको मल्टी लेवल मार्केटिंग में  जोड़ने की कोशिश करते है आपको बड़े बड़े सपने दिखते है  | आपने से कई इनके झांसे में  फस  के आपकी  मेहनत की कमाई को गवा देते है  |  मल्टी लेवल मार्केटिंग एक पेचीदा सिस्टम  है जिसको समझ पाना बहुत ही मुश्किल है आपको डायरेक्ट सेल्लिंग के नाम पर सस्ते प्रोडक्ट को महंगे में लेना पड़ता है और आपके ही पैसे के कुछ हिस्से को आपको कमीशन के रूप वापस किया जाता है    आपको मेंबर बनने के बाद अपने निचे कुछ मेंबर बनाने पड़ते है जिसको पिरामिड सिस्टम कहा जाता है भारत में पिरामिड या  बाइनरी सिस्टम पर सरकार ने प्रतिबन्ध लगा रखा है फिर भी कुछ कम्पनियाँ नियम को घुमा फिरा के मल्टी लेवल मार्केटिंग  या डायरेक्ट सेल्लिंग के नाम पर चला रही है |  ये कम्पनिया आपको बिज़नेस पार्टनर बनाने के नाम पर आपको चुना लगा जाती जाती है | ये  बड़े बड़े होटलो में सेमिनर्स आयोजित करती है  इनके मोटिवेशनल स्पीकर्स आपको बताते है की कैसे आप कम  समय में करोड़ पति बन सकते है इनके झांसे में ना आये वरना  आपको बाद में पछत...

झारखण्ड के चूहों ने खाया 2500 करोड़ का डैम

झारखण्ड सरकार की  महत्त्वाकांक्षी  परियोजना कोनार डैम  उद्घाटन होने के 14 घंटे में ही बह गई ,100  एकड़ में खड़ी  फसल को  बर्बाद कर दिया | ये परियोजना को बनकर तैयार होने में 42 साल लग गए  6  करोड़ की लागत से  1978 में  शुरू हुई ये परियोजना २५००  में बनकर तैयार हुई |  सरकारी अफसरों ने सारी जिम्मेवारी चूहों पर दाल दी कहा की  बांध को चूहों ने अंदर से खोखला  कर दिया  था |  सरकार को काफी किरकिरी का सामना करना पद रहा है |  ये परियोजना से आस पास के जिलों  गिरिडीह , हज़ारीबाग़ , बोकारो में जल पहुँचाना का था | 42 साल की देरी  सरकारों  के एकमत ना होने की वजह से हुई |

तंगहाली में जी रहा है ये बॉलीवुड का ये प्रसिद्द कलाकार

केशवलाल जी ,   प्रसिद्ध हारमोनियम वादक ,  85 साल की उम्र में भी  हारमोनियम पर इनकी उंगलिया फर्राटे से चलती हैं |  कुछ साल पहले इनको पुणे की सड़को पर लोगों ने हारमोनियम बजता हुए देखा और सोशल मीडिया पर वायरल हुए , हाल ही में ये इंडियन आइडल के मंच पर दिखे , उम्र की इस पड़ाव पर अपनों  ने साथ छोड़ दिया है, पुणे एक एक छोटे से मकान में  पत्नी के साथ काफी बदहाली में जी रहे है  | कल इनके घर पर इनसे मुलाकात हुई  , अगर आप पुणे के आस पास रहते है और पुराने धुन के शौक़ीन है तो बाबा जी को अपने यहाँ  कार्यक्रम  के लिए बुलाइए और इनके धुन का आनंद लीजिये   

एक स्कूल मास्टर जिसके अमिताभ बच्चन भी है फैन

परमेश्वर यादव झारखण्ड के गिरिडीह जिले के एक छोटे से गांव गुलीदारी में स्कूल मास्टर है इनके पढ़ाने के अनोखे तरीके ने  इनको प्रसिद्द कर दिया है और इनकी प्रसिद्धि का आलम ये है की सदी के महानायक और प्रसिद्द कवि  कुमार विश्वाश को भी अपना फैन बना लिया है |  इनसे हमने मुलाकात किया इनके गांव में जाकर , काफी देर तक इनसे बात हुई , नक्सल प्रभावी क्षेत्र में रहते है यहाँ  संसाधनों का भरी आभाव है , सरकार से उम्मीद करते है  गांव में  अच्छी शिक्षा के लिए सरकार समुचित कदम उठाये  | 

5 रुपया में सरदारजी का गुरु ज्ञान

बात  1997  के आस पास की होगी मै नया नया दिल्ली में आया हुआ था और एक छोटी सी कंपनी में  फील्ड सपोर्ट इंजीनियर का काम करता था , सुबह ऑफिस जाता था और  कोरडिनरटेर मैडम से हमसब  को दिनभर के विजिट के लिस्ट मिल जाती थी और फिर सारा दिन स्कूटर्स  से क्लाइंट के पास जाके उनके कम्प्यूटर्स को ठीक करना पड़ता था  ये दिन भर का काम होता था और शाम को जब वापस आता था तो ऑफिस में कुछ न कुछ रोज़ रात का भी काम थमा दिया जाता था तो रोज़ अपने घर पर १२ बज ही जाते थे | मै  थोड़े ही दिनों में काम से  परेशान हो गया |  ठीक से नींद भी पूरी नहीं होती थी और रोज़ बस भागता ही रहता था |   २ - ३ महीने काम करने के बाद मैंने काम छोड़ने  का मन बना लिया  | रोज़  शाम को जब वापस आता तो मालिक कोई न कोई और काम दे देता था जिसकी वजह से काफी  परेशान हो गया था | एक दिन मैंने अपनी परेशानी अपने साथ काम करने वाले सरदारजी को बताई और कहा जी बहुत जल्दी मै  नौकरी छोड़ दूंगा , सरदारजी मेरा बहुत ही  अच्छा दोस्त था दिल्ली का रहनेवाला और दिमाग से  बहुत ही शाति...